पुलिस ने चार शराबियों को किया गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jul 2024 5:57 PM

विज्ञापन

बड़हिया पुलिस ने बुधवार की रात बड़हिया प्रखंड के दरियापुर से खुटहा जाने वाली ग्रामीण से हंगामा कर रहे चार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

बड़हिया. बिहार में शराबबंदी लागू है, बावजूद शराब पीने वाले कोई न कोई तरीका ढूंढ ही लेते हैं. लगातार हो रहे एक्शन के बावजूद कई लोग शराब पीते हुए पकड़े जा रहे हैं. बड़हिया पुलिस ने बुधवार की रात बड़हिया प्रखंड के दरियापुर से खुटहा जाने वाली ग्रामीण से हंगामा कर रहे चार व्यक्ति को गिरफ्तार कर बड़हिया थाना लाकर चारों व्यक्ति को ब्रेथ एनेलाइजर से जांच किया गया तो शराब पीने की पुष्टि हुई. गिरफ्तार शराबी में खुटहाडीह के वार्ड नंबर 10 निवासी विकास कुमार, खुटहा डीह के वार्ड नंबर 12 निवासी लालजी कुमार, दिलखुश कुमार व अमन कुमार हैं. बड़हिया पुलिस ने शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, सभी को लखीसराय न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

नशे में हंगामा करते शराबी धराया, भेजा जेल

मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघरा से नशे में हंगामा करते एक पियक्कड़ को मेदनीचौकी पुलिस ने पकड़ा. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि देवघरा चंद्रटोला निवासी बैद्यनाथ दास के पुत्र धर्मदास दास को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नशे में हंगामा करते हिरासत में लिया गया. वहीं अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच करवाया गया, जहां अल्कोहल की पुष्टि हुई. उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

20 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

लखीसराय. उत्पाद पुलिस द्वारा बुधवार की रात्रि महुआ शराब बिक्री होने के गुप्त सूचना मिलने पर टाउन थाना क्षेत्र के बलुआ पर टोला में छापामारी अभियान चलाया गया. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार से मिली जानकारी के अनुसार छापामारी अभियान के दौरान देसी शराब तस्कर राम टोला बालू पर के स्व अर्जुन मंडल के पुत्र टेनी मंडल को गिरफ्तार किया गया है. इसके पास से 20 लीटर देसी चुलाई शराब भी बरामद हुआ है. उत्पाद विभाग के सुसंगत धारा के तहत गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन