स्वीप कोषांग अंतर्गत कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित
Edited by Rajeev Murarai Sinha Sinha
Updated:
विज्ञापन
जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड के परसावां स्थित कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल में लखीसराय विधानसभा संख्या 168 में स्वीप कोषांग अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
मतदाता शिक्षा व मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए स्वीप कोषांग करा रही प्रतियोगिता
लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड के परसावां स्थित कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल में लखीसराय विधानसभा संख्या 168 में स्वीप कोषांग अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस के बंदना पांडेय ने कहा कि स्वीप मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता फैलाने और भारत में मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित कार्यक्रम है. यह एक बृहद कार्यक्रम है जो विभिन्न प्रकार के गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों, मतदाताओं और मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया के बारे में शिक्षित करता है ताकि उनकी जागरूकता बढ़ाई जा सके और उनकी सूचित भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके. स्वीप को राज्य की सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और जनसांख्यिकीय स्थिति के साथ-साथ पिछले चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी के इतिहास को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. आयोग विभिन्न मतदाता जागरूकता सामग्री तैयार करता है और विभिन्न संचार माध्यमों/प्लेटफॉर्म जैसे प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से उनका प्रसार करता है. जिससे प्रत्येक नागरिक को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने और प्रत्येक चुनाव में सूचित एवं नैतिक तरीके से मतदान करने के लिए जागरूक, सक्षम एवं सशक्त बनाना है. वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था. हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने कहा की आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पेंटिंग के माध्यम से मतदाता जागरूकता बढ़ाना है. मौके पर लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार, सहित कई अन्य शिक्षक शिक्षिका व छात्र-छात्रा मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










