कामाख्या गया एक्सप्रेस का अभयपुर स्टेशन पर जल्द होगा ठहराव

Updated:
विज्ञापन

कामाख्या गया एक्सप्रेस का अभयपुर स्टेशन पर जल्द होगा ठहराव

विज्ञापन

पीरीबाजार. मालदा मंडल अंतर्गत अभयपुर को जल्द ही रेलवे द्वारा एक ट्रेन के ठहराव का तोहफा दिया जायेगा. जिसके बाद अभयपुर रेलवे स्टेशन पर सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव पूर्ण हो जायेगा. बता दें कि पूर्व जिला परिषद् सदस्य आशुतोष कुमार ने 14 अगस्त 2025 को दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अभयपुर रेलवे स्टेशन पर 15620 गया-कामाख्या एक्सप्रेस का अभयपुर स्टेशन पर ठहराव देने का आग्रह किया था. उक्त ट्रेन के ठहराव के बाद लोगों को अभयपुर से किऊल के रास्ते गया जी जाने ने काफी सहूलियत होगी. आशुतोष कुमार के आग्रह पर ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति मिल चुकी है. आशुतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता से दूरभाष पर बातचीत कर ट्रेन ठहराव की तिथि घोषित की जायेगी. इस ट्रेन के ठहराव के बाद अभयपुर रेलवे स्टेशन पर सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव पूर्ण हो जायेगा. इसके लिए पूर्व जिला परिषद् सदस्य आशुतोष कुमार, घोसैठ पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार उर्फ आलोक, लोसघानी पंचायत के मुखिया आशीष कुमार, बरियारपुर मुखिया अभिषेक राज उर्फ चुन्नू, बरियारपुर सरपंच मदन मंडल, कसबा मुखिया अमित कुमार, उपमुखिया स्वेता कुमारी ने संयुक्त रूप से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन