जेपी सेनानियों ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना
Edited by Rajeev Murarai Sinha Sinha
Updated:
विज्ञापन
संपूर्ण क्रांति राष्ट्रीय मंच राज्य कमेटी के आवाहन पर राज्य के तमाम जिले में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है
विज्ञापन
लखीसराय.
संपूर्ण क्रांति राष्ट्रीय मंच राज्य कमेटी के आवाहन पर राज्य के तमाम जिले में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है. जिसमें लखीसराय समाहरणालय परिसर स्थित धरना स्थल पर भी जेपी सेनानियों ने धरना का आयोजन किया. जिसमें जेपी सेनानियों ने अपनी प्रमुख मांगों को रखा. जिसमें कहा गया कि जिले में जीपी सेनानियों का पेंशन दुगना तो किया गया, लेकिन उसकी सूची राज्य द्वारा लखीसराय जिला में नहीं भेजी गयी. इसके साथ ही भूमिगत जेपी सेनानियों को पेंशन देने की मांग की गयी. धरना पर अर्जुन सिंह, विवेक सिंह, जयप्रकाश सिंह, कपिल देव पंडित, दशरथ पंडित, महेंद्र साहब, सुखदेव वर्मा, जगदीश पंडित, सुरेश महतो आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










