17 सितंबर से चलेगा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान

Updated:
विज्ञापन

राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार की ओर से मिले निर्देश के आलोक में जिला स्तर पर मंगलवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आगामी ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ को सफल बनाने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी.

विज्ञापन

दो अक्तूबर तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा विशेष शिविरऑनलाइन बैठक में डीएम के साथ प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक व अन्य अधिकारी रहे शामिल लखीसराय.राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार की ओर से मिले निर्देश के आलोक में जिला स्तर पर मंगलवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आगामी ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ को सफल बनाने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. यह अभियान आगामी 17 सितंबर से दो अक्तूबर 2025 तक जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाया जायेगा. बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि अभियान के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल और जिला अस्पताल पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा. प्रत्येक शिविर की तिथि तय कर उसे राज्य स्तरीय पोर्टल पर अपलोड करना होगा.

शिविर के उपरांत देनी होगी उपलब्धि रिपोर्ट

बैठक के दौरान डीपीएम ने निर्देश दिया गया कि स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के बाद उसकी उपलब्धि रिपोर्ट भी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करनी होगी. इसके लिए प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक और सामुदायिक उत्प्रेरक को विशेष जिम्मेदारी दी गयी है. जिलाधिकारी ने कहा कि हर प्रखंड में जहां भी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी कार्यरत हैं, वहां पर शिविर के प्रथम दिवस का प्लान सुनिश्चित किया जाय. ताकि अभियान का प्रभावी रूप शुभारंभ हो सके.

पोर्टल पर एंट्री की दी गयी जानकारी

बैठक के क्रम में जिला योजना समन्वयक सुनील कुमार शर्मा ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पोर्टल पर स्वास्थ्य शिविर की योजना व एंट्री की प्रक्रिया समझाने का काम किया. साथ ही अधिकारियों से कहा गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.बैठक में जिला सामुदायिक उत्प्रेरक आशुतोष कुमार, जिला अनुश्रवण एवं कल्याण पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह उपस्थित थे, जबकि ऑनलाइन सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक जुड़े हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन