अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्पित आनंद ने किया.

विज्ञापन

सहकारिता विभाग की ओर से लगाया गया था स्वास्थ्य शिविर हलसी. प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्पित आनंद ने किया. जबकि शिविर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी राजेश रंजन भारती की देखरेख में संचालित हुआ. मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रमोद मंडल ने कहा कि यह शिविर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित करना था. जिसमें सहकारिता से जुड़े सभी पदाधिकारी व सदस्य के साथ आमलोग शामिल होंगे. शिविर के दौरान डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि इस शिविर में करीब 80 मरीजों से अधिक का निशुल्क उपचार किया. जिसमें मरीजों को निशुल्क परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं भी दी गयी. शिविर में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों का इलाज किया गया. डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग आर्थिक तंगी या जागरूकता की कमी से इलाज नहीं करवा पाते. इस तरह के शिविर उनके लिए लाभकारी साबित होते हैं. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था. शिविर में डॉ विनोद कुमार, एएनएम प्रीति सागर, नीतू कुमारी, रंजू कुमारी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रमोद मंडल एवं कार्यपालक सहायक विनय कुमार उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन