कजरा क्षेत्र के गांव लखना में सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Updated:
विज्ञापन

अधिक बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव संबंधी सलाह दी गयी.

विज्ञापन

पीरीबाजार. 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर ””डी”” कंपनी कजरा के कंपनी कमांडर, अभिनव तोमर (सहायक कमांडेंट)के नेतृत्व में कजरा क्षेत्र के गांव लखना में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में हरि कृष्ण आर मेनन (सहायक कमांडेंट चिकित्सा) द्वारा ग्रामीणों को चिकित्सा परामर्श दिया गया तथा बीमारी संबंधित दवाओं का वितरण किया गया. सशस्त्र सीमा बल के चिकित्सा अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव संबंधी सलाह दी गयी तथा अधिक बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव संबंधी सलाह दी गयी. उक्त चिकित्सा शिविर से 40- 45 ग्रामीण लाभान्वित हुए. कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के अभिनव तोमर, सहायक कमांडेंट, चिकित्सा अधिकारी हरि कृष्ण आर मेनन, उप निरीक्षक सामान्य खगेंद्र नाथ रॉय तथा अन्य बलकर्मी एवं लखना गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया. ——————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन