पुलिस पर हमला व हथियार के मामले का पांच वारंटी गिरफ्तार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 23 Jan 2026 5:56 PM
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को अलग-अलग पांच वारंटी को मेदनीचौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया
मेदनीचौकी स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को अलग-अलग पांच वारंटी को मेदनीचौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि अवगिल निवासी सागर यादव के पुत्र सुदीन यादव, खावा चंद्रटोला निवासी बहादुर महतो के पुत्र संजित कुमार उर्फ शंभू महतो, इसी गांव के राजा महतो उर्फ राजू कुमार, स्व लक्ष्मी बिंद के दो पुत्र तानो बिंद व अशोक बिंद को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इसमें से दो आरोपित पर पुलिस पर हमला करने तथा तीन अन्य पर हथियार के मामले को लेकर मेदनीचौकी थाना में प्राथमिकी दर्ज थी. सभी गिरफ्तार आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










