किसान के साथ मारपीट कर की लूटपाट

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 20 Mar 2026 6:23 PM

विज्ञापन

प्रखंड के वीरुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक किसान के साथ मारपीट कर लूटपाट की गयी

विज्ञापन

बड़हिया प्रखंड के वीरुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक किसान के साथ मारपीट कर लूटपाट की गयी. बड़हिया नगर के वार्ड संख्या एक निवासी स्व. राजेश सिंह के पुत्र अनंत कुमार ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़ित ने बताया कि बड़हिया टाल क्षेत्र में उसका निजी खेत है, जहां वह प्रतिदिन आता-जाता है. गुरुवार की रात करीब नौ बजे बड़हिया बाजार जा रहा था, इसी दौरान फदरपुर स्थित कोठवा मोड़ से करीब पांच सौ मीटर आगे एक घर के पास एक महिला ने हाथ देकर उसकी बाइक रुकवायी. जैसे ही वह रुका, महिला का बेटा सह हरण महतो का पुत्र गड्डू कुमार. अपने पांच-छह साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंच गया और उस पर हमला कर दिया. हमलावरों ने उसके सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद बदमाशों ने उसके पास से 57 हजार रुपये नकद, गले से सोने की चेन, मोबाइल फोन और बाइक की चाबी छीन ली. घटना के बाद पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में घर पहुंचाया. पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में वीरुपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन