महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद तेज

Updated:
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद तेज

विज्ञापन

बड़हिया. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत रविवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित बैठक में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नयी पहल की शुरुआत हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सभापति डेजी कुमारी ने की. मौके पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को निकाला, जो नगर क्षेत्र में घूम-घूमकर महिलाओं को योजना से जुड़ने की अपील करेगा. बैठक में स्वयं सहायता समूह और जीविका समूह से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं. नगर स्वच्छता प्रबंधक राकेश रौशन ने बताया कि योजना के अंतर्गत चयनित महिलाओं को पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपये की राशि इसी माह दी जायेगी. वहीं बेहतर कार्य करने पर छह माह बाद जांचोपरांत दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि लाभ हर परिवार की केवल एक महिला को मिलेगा। उम्र 18 से 60 वर्ष होनी चाहिए और न तो महिला और न ही उसके पति आयकर दाता या सरकारी सेवा (नियमित/संविदा) में हों. आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और फोटोग्राफ जरूरी दस्तावेज रहेंगे. मौक पर पार्षद अमित शंकर, पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार, राहुल कुमार, रौशन कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन