नशे की हालत में पुत्र करता था मां के साथ मारपीट, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

तंग आकर मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने मामले में सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी हरखित सिंह के पुत्र विश्वकर्मा कुमार को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा.

नगर परिषद क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में एक शराबी पुत्र नशे की हालत में अपनी मां के साथ ही मारपीट करता था. इससे तंग आकर मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने मामले में सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी हरखित सिंह के पुत्र विश्वकर्मा कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे मंगलवार को पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. मामले को लेकर हरखित सिंह की पत्नी रंजू देवी द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 211/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. रंजू देवी सरकारी विद्यालय में रसोइया का कार्य करती है. इसकी शिकायत पर पुलिस ने विश्वकर्मा कुमार को सोमवार की अपराह्न नशे की हालत में गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन