सेवारत व भूतपूर्व सैनिक के समस्या के समाधान करने का डीएम ने दिया निर्देश

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 20 Mar 2026 6:28 PM

विज्ञापन

डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निवारण के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी

विज्ञापन

लखीसराय डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निवारण के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाती हैं. इन बैठकों में सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधि, अध्यक्ष एवं सदस्य शामिल होते हैं, जिससे उनकी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याओं का समन्वित समाधान किया जा सके. उन्होंने बताया कि लखीसराय जिले में आयोजित यह तीसरी बैठक है, जिसमें विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक के दौरान वार मेमोरियल, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नियुक्ति एवं सेटलमेंट से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया. विशेष रूप से भूतपूर्व सैनिकों द्वारा प्रस्तुत भूमि संबंधी मामलों को प्राथमिकता के साथ उठाया गया. कुछ मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित अंचलाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. डीएम ने कहा कि भूतपूर्व सैनिक समाज के अनुशासित, जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक होते हैं. उनकी नेतृत्व क्षमता, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता एवं टीम भावना जिले के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरती जाय. डीएम ने भूतपूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा के पश्चात भी उनका अनुभव, अनुशासन एवं मार्गदर्शन समाज एवं जिले के समग्र विकास में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकता है. बैठक में उपाध्यक्ष डॉ मेजर चंद्र मोहन प्रसाद, सदस्य सचिव कर्नल मनोज कुमार, भूतपूर्व नायक पंकज कुमार, स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं भूतपूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन