अनुदान पर मसूर व चना के बीज का हो रहा वितरण
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 12 Nov 2025 9:42 PM
अनुदान पर मसूर व चना के बीज का हो रहा वितरण
लखीसराय. जिले के किसानों के बीच सभी कृषि प्रखंड कार्यालय में किसानों को चना व मसूर के बीज अनुदान की राशि पर दी जा रही है. सदर प्रखंड कृषि कार्यालय में मसूर व चना के बीज प्राप्त करने किसानों की भीड़ उमड़ती है. किसानों में महिला किसान का भी भीड़ देखी जा रही है. मसूर का बीज 27 रुपये 70 पैसे व चना के बीज 41 रुपये 28 पैसे प्रति किलो की दर से अनुदान की राशि पर मिल रहा है. बीज लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी. महिला किसान का अलग कतार एवं पुरुष किसान का अलग कतार में लगाकर बीज दिया जा रहा है. कृषि समन्वयक कृष्ण किशोर कुमार ने बताया सभी पंचायत के किसानों के बीच बीज का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि रकबा के अनुसार किसानों को आठ, 16 व 24 किलो का पैकेट मुहैया कराया जा रहा है. कृषि समन्वयक ने बताया कि प्रति हेक्टेयर आठ किलो के दर से बीज दिया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










