उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के खगौर स्थित किऊल नदी के किनारे बना केंद्रीय विद्यालय के भवन का सोमवार को उपायुक्त पूर्णेंदु मंडल एंड टीम के साथ औचक निरीक्षण किया. उनके द्वारा केंद्रीय विद्यालय के बिल्डिंग के सभी प्रभाग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा बिल्डिंग लगभग तैयार पाया गया. उन्होंने कुछ कार्य को अधूरा देखा तो उसे दो चार दिन में पूरा करने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के दौरान केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मिहिर कुमार से बातचीत करते हुए उन्हें दिशा-निर्देश भी दिया. निरीक्षण के बाद बिल्डिंग को सजाने विशिष्ट अतिथि के बैठने की व्यवस्था, पंडाल आदि की व्यवस्था, वीआईपी के लिए सुविधा सहित एक-एक कमरा, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर डीएम से बातचीत, पार्किंग की व्यवस्था आदि पर चर्चा की गयी. बताया जा रहा है कि आगामी 15 सितंबर को पीएम मोदी पूर्णिया से लखीसराय सेंट्रल स्कूल का ऑन लाइन उद्घाटन करेंगे. पिछले तीन साल से केंद्रीय विद्यालय का भवन निर्माण कराया जा रहा था, जो सितंबर माह में तैयार कर लिया गया है. पटना की टीम में टीजीटी मुन्ना विश्वकर्मा के अलावा मोकमा के केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल आनंद मंडल, आईओसी बरौनी के प्रिंसिपल एके मिश्रा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन