सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें दुर्गा पूजा : थानाध्यक्ष
Edited by Rajeev Murarai Sinha Sinha
Updated:
विज्ञापन
दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड के नक्सल थाना बन्नूबगीचा में रविवार को थानाध्यक्ष आशीष कुमार की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक की गयी
विज्ञापन
चानन
. दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड के नक्सल थाना बन्नूबगीचा में रविवार को थानाध्यक्ष आशीष कुमार की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक की गयी. जिसमें थानाध्यक्ष ने उपस्थित पूजा समिति के सदस्य एवं पदाधिकारियों को आपस में दुर्गा पूजा शांति पूर्वक व सद्भावना के साथ मनाये जाने की अपील. उन्होंने का कि आपस में भाइचारा बना कर सौहार्दपूर्ण ढंग से पूजनोत्सव को मनायें. थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा को लेकर पुलिस गश्ती की जाती रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा करने मे कोई परेशानी नहीं हो. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूजा समिति के अध्यक्ष अपने सदस्यों से भी पूजनोत्सव के दौरान निगरानी को कहें. किसी भी तरह की गड़बड़ी की स्थिति तत्काल पुलिस को सूचना दें. मौके पर सुबोध यादव, फकीरा यादव, भिखारी यादव, रोशन कुमार, मुखिया रविचंद्र भूषण, रणजीत यादव, सकलदेव यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










