भनपुरा एवं बल्लोपुर पंचायत में राजस्व महाअभियान के तहत लगा शिविर

भनपुरा एवं बल्लोपुर पंचायत में राजस्व महाअभियान के तहत लगा शिविर
हलसी. प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत मंगलवार को भनपुरा एवं बल्लोपुर पंचायत में राजस्व महा अभियान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन निर्धारित स्थानों पर सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक आयोजित किया गया. शिविर में तीन स्टॉल लगाया गया था. जिसमें एक पर पूछताछ, दूसरे पर कागजात जांच एवं तीसरे स्टॉल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था. भनपुरा पंचायत के मध्य विद्यालय भनपुरा में राजस्व महा अभियान शिविर का आयोजन किया गया. वहीं बल्लोपुर पंचायत में दो स्थानों पर शिविर लगाया गया. जिसमें भूमि से संबंधित सुधार को लेकर रैयतों द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बल्लोपुर में आयोजित शिविर में जमाबंदी पंजी में सुधार को लेकर 59 आवेदन, बंटवारा को लेकर उत्तराधिकार को लेकर तीन आवेदन मध्य विद्यालय महरथ में जमाबंदी पंजी में सुधार को लेकर 70 आवेदन, आपसी सहमति बंटवारा को लेकर छह आवेदन जमा किया गया. जमाबंदी को लेकर 10 आवेदन एवं उत्तराधिकारी को लेकर पांच आवेदन दिया गया. वहीं भनपुरा पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भनपुरा शिविर में जमाबंदी पंजी में सुधार को लेकर 159 आवेदन, आपसी सहमति बंटवारा को लेकर 23 आवेदन जमा हुआ. जमाबंदी को लेकर एक आवेदन एवं उत्तराधिकारी को लेकर दो आवेदन दिया गया. अंचलाधिकारी सुश्री अंजली ने भू-धारकों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आगे आयें. उन्होंने राजस्व सुधार प्रक्रिया का लाभ उठाने की सलाह दी. अंचलाधिकारी अंजली ने बताया कि शिविर को लेकर पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं पंचायत प्रतिनिधियों के विशेष बैठक करते हुए कहा कि 17 सितंबर को हलसी आंबेडकर भवन एवं पंचायत सरकार भवन कैंदी में शिविर आयोजित किया जायेगा. 18 सितंबर को साढ़माफ एवं सामुदायिक भवन प्रेमडीहा में शिविर आयोजित किया जायेगा. जबकि 19 सितंबर एवं 20 सितंबर को हलसी मुख्यालय परिसर में शिविर आयोजित किया जायेगा. उसके उपरांत 20 सितंबर से विधिवत अपलोडेड आवेदन पर कार्रवाई की जायेगी. शिविर में राजस्व अधिकारी कुसुम कुमारी, अंचल अमीन प्रणव कुमार, पुनम कुमारी, डाटा ऑपरेटर अश्वनी कुमार, वेदांत शर्मा, मोनी कुमारी, श्रुति कुमारी, प्रधान सहायक विनोद कुमार एवं अन्य अंचल कर्मी उपस्थित रहे. ———- खावा राजपुर पंचायत में 237 एवं अवगिल पंचायत में 83 आवेदन प्राप्त किया गया सूर्यगढ़ा. राजस्व महाअभियान के तहत मंगलवार को मेदनीचौकी क्षेत्र के अवगिल रामपुर एवं खावा राजपुर पंचायत में विशेष शिविर का आयोजन हुआ. अवगिल रामपुर पंचायत में हुसैना गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में आयोजित शिविर में राजस्व कर्मचारी दीपिका कुमारी द्वारा जमीन से जुड़ी समस्याएं जैसे दाखिल खारिज, परिमार्जन, बंटवारा, नामांतरण आदि को लेकर कुल 83 आवेदन प्राप्त किया गया. इधर, खावा राजपुर पंचायत के खावा गांव स्थित साधना पुस्तकालय में विशेष शिविर का आयोजन हुआ. यहां राजस्व कर्मचारी विवेक कुमार के उपस्थिति में जमीन से जुड़ी समस्याएं को लेकर कुल 237 आवेदन प्राप्त किया गया. अंचलाधिकारी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि आवेदन की ऑनलाइन एंट्री कर समस्या का तुरंत समाधान किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




