23 अप्रैल को मनायी जायेगी वीर कुंवर सिंह की जयंती
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 22 Mar 2026 7:07 PM
आगामी 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह पूर्वक मनाने को लेकर रविवार को बड़हिया रोड स्थित कृष्णा सिंह के आवास पर जिला क्षत्रिय महासंघ की एक बैठक आयोजित की गयी
जयंती मनाने को लेकर क्षत्रिय महासंघ की बैठक में लिया गया निर्णय
लखीसरायआगामी 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह पूर्वक मनाने को लेकर रविवार को बड़हिया रोड स्थित कृष्णा सिंह के आवास पर जिला क्षत्रिय महासंघ की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता साधु शरण सिंह ने किया. बैठक में 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह नगर भवन में मनाने का निर्णय लिया गया. जयंती समारोह पूर्वक मनाने को लेकर उपस्थित क्षत्रिय महासंघ के सदस्यों ने अपनी अपनी राय रखी. बैठक में कहा गया कि वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह पूर्वक मनाने को लेकर सभी क्षत्रिय भाइयों को उपस्थित होने के लिए एक दूसरे को सूचित करने के लिए कहा गया. बैठक में कहा गया कि महासंघ में मैं नहीं हम कि बात होनी चाहिए. बैठक में केदार सिंह, अनिल सिंह, रामदरश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, विक्की सिंह, सुमन कुमार सिंह, विजय सिंह, उमाशंकर सिंह समेत महासंघ के अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










