धूमधाम से मनाया जाएगा बिहार दिवस समारोह

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 13 Mar 2026 7:14 PM

विज्ञापन

जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आगामी बिहार दिवस के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन को सफल बनाने पर की चर्चा प्रतिनिधि,लखीसराय. जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आगामी बिहार दिवस के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गयी तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक में बताया गया कि बिहार दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी एवं साइकिल चेतना रैली से होगी, जिसमें विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. इसके माध्यम से बिहार की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति तथा विकास यात्रा के प्रति आमजन को जागरूक किया जायेगा. इसके अतिरिक्त समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने कार्यों एवं योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल लगाये जायेंगे. इन स्टॉलों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचायी जायेगी. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा. जिसमें स्थानीय कलाकारों, छात्र-छात्राओं एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा बिहार की समृद्ध लोक परंपरा, कला एवं संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बिहार दिवस समारोह को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आम जनता, युवाओं एवं विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाय ताकि बिहार दिवस जिले में उत्सव के रूप में मनाया जा सके. बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिये गये. बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभूनाथ, डीडीसी सुमित कुमार, स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद लखीसराय, बड़हिया एवं सूर्यगढ़ा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन