फुटबॉल चैंपियनशिप के चौथे दिन : अरवल ने जहानाबाद को 6-0 से हराया
Published by : ANIMESH KUMAR Updated At : 03 Apr 2026 10:34 PM
केआरके मैदान में शुक्रवार की शाम राज्यस्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के चौथे दिन पहले मुकाबले में अरवल की टीम ने जहानाबाद की टीम को 6-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया
शहर के केआरके मैदान में चल रहा मैच, लखीसराय केआरके मैदान में शुक्रवार की शाम राज्यस्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के चौथे दिन पहले मुकाबले में अरवल की टीम ने जहानाबाद की टीम को 6-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. 70 मिनट के खेल में अरवल की टीम का दबदबा शुरू से ही कायम रहा. पहले हाफ के 13वें मिनट में अरवल की टीम की ओर से जर्सी नंबर 10 की खिलाड़ी संध्या कुमारी ने पहला गोल दाग कर टीम को पहला बढ़त दिलाया. वहीं 17वें मिनट में जर्सी नंबर 04 की खिलाड़ी प्रिया कुमारी ने दूसरा गोल दाग कर 2-0 से बढ़त दिलायी. जबकि 19वें मिनट में जर्सी नंबर 08 की खिलाड़ी सबिता, 21वें मिनट में जर्सी नंबर 10 की खिलाड़ी संध्या कुमारी ने चौथा गोल दाग दिया. मध्यांतर के बाद शुरू हुए खेल के बाद भी अरवल का दबदबा बना रहा. 37वें मिनट में जर्सी नंबर 15 की खिलाड़ी रिया कुमारी व 43वें मिनट में जर्सी नंबर 04 की खिलाड़ी प्रिया कुमारी ने छठा गोल दाग कर टीम को अगले चक्र में प्रवेश कराया. प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार संध्या कुमारी को दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आइजी विकास वैभव मौजूद थे. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय और बॉल किक कर खेल की शुरुआत करायी. उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कभी भी हार के बाद निराश नहीं होना चाहिए. नये उत्साह के साथ फिर से अपनी मंजिल के लिए प्रयास करना है. उन्होंने आयोजन समिति की भी सराहना किया. खेल के दौरान मुख्य रेफरी में दीपक कुमार, सहायक रेफरी में कैलाश पंडित, उपेंद्र यादव चौथे रेफरी में हर्षित आनंद शामिल थे. वहीं कॉमेंटेटर के रूप में पूर्णेन्दु शेखर व सुशांत कुमार ने अपनी भूमिका निभायी. इस दौरान शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा, सीनियर डिप्टी कलेक्टर शशि कुमार, डीईओ यदुवंश राम, आईसीडीएस डीपीओ वंदना पांडेय आदि मौजूद थे. तीसरे दिन मुजफ्फरपुर ने गयाजी, दरभंगा ने समस्तीपुर व बेगूसराय ने कटिहार को किया था पराजित तीसरे दिन जहां मुजफ्फरपुर ने गयाजी को 2-0 से पराजित किया, वहीं दरभंगा ने समस्तीपुर को ट्राइवेकर में 3-0 व बेगूसराय ने कटिहार को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से पराजित कर किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










