पैकेजिंग, ब्रांडिंग व ऑनलाइन मार्केटप्लेस से जुड़कर आय बढ़ाएं शिल्पकार : डीएम
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 24 Mar 2026 5:59 PM
विज्ञापन
पैकेजिंग, ब्रांडिंग व ऑनलाइन मार्केटप्लेस से जुड़कर आय बढ़ाएं शिल्पकार : डीएम
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा में पीएम विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता शिविर: डीएम ने कारीगरों को दिया उद्यमिता का मंत्र
सूर्यगढ़ा. जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा सूर्यगढ़ा में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परंपरागत कारीगरों एवं शिल्पकारों को योजना के विभिन्न प्रावधानों, विपणन, वित्तीय प्रबंधन तथा डिजिटल सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था. इसके साथ ही उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने की नयी पहल की गयी.योजना के लाभ व कौशल विकास पर चर्चा
कार्यक्रम की शुरुआत एमएसएमई डीएफओ पटना के सहायक निदेशक (ग्रेड-1) एसके वर्मा द्वारा स्वागत संबोधन के साथ की गयी. उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के उद्देश्यों, टूलकिट सहायता, ऋण सुविधा व बाजार से जुड़ाव जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में स्थानीय कारीगरों से उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर जोर देने को कहा. उन्होंने बताया कि आधुनिक विपणन तकनीकों और ऑनलाइन मार्केटप्लेस के माध्यम से कारीगर अपने उत्पादों की मांग और आय दोनों को बढ़ा सकते हैं.प्रशिक्षण के बाद संस्थागत सहयोग जरूरी
आरडीएसडीई के क्षेत्रीय निदेशक आरसी मंडल ने प्रशिक्षण के बाद कारीगरों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि शिल्पकारों को बाजार से जोड़ने के लिए निरंतर मार्गदर्शन व संस्थागत सहयोग आवश्यक है. वहीं जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रूपेश कुमार झा ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से कारीगरों को उद्यम स्थापित करने के नये अवसर प्रदान किए जा रहे हैं.वित्तीय साक्षरता व डिजिटल भुगतान पर जोर
एलडीएम संजीत कुमार ने बैंकिंग सेवाओं, ऋण सुविधा व डिजिटल भुगतान के महत्व को समझाया. तकनीकी सत्र के दौरान विशेषज्ञों द्वारा उपयोगी जानकारी साझा की गयी. पंकज कुमार ने उत्पादों की ब्रांडिंग व बाजार विश्लेषण के प्रभावी उपाय बताए. गौरव कुमार ने व्यवसाय लेखांकन व डिजिटल साक्षरता पर प्रकाश डाला. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के सत्यपाल कुणाल ने क्यूआर कोड व डिजिटल भुगतान प्रणाली के उपयोग के बारे में विस्तार से अवगत कराया.कारीगरों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कार्यक्रम का समन्वय एमएसएमई डीएफओ के यंग प्रोफेशनल हर्ष राज द्वारा किया गया. इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय कारीगरों एवं शिल्पकारों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने माना कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से उनके कौशल विकास व आर्थिक सशक्तिकरण को एक नयी दिशा मिलेगी. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










