सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 36 महिलाओं को एएनसी जांच

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 15 Dec 2025 6:06 PM

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) जांच शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर महिला चिकित्सक डॉ सीमा भारती एवं डॉ कृति कोमल द्वारा कुल 36 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी. इस दौरान महिला चिकित्सक ने महिलाओं की चिकित्सकीय जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श देते हुए पोषणयुक्त आहार लेने, समय-समय पर जांच कराने और संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी. साथ ही शिविर में महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआइवी, हेपेटाइटिस-बी, वजन सहित अन्य जरूरी परीक्षण किये गये. जांच के बाद प्रत्येक महिला को आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मल्टीविटामिन, विटामिन-सी की गोलियां तथा ओआरएस प्रदान की गयी. प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि एएनसी जांच से गर्भावस्था के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं का समय रहते पता चलता है, जिससे मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है. शिविर को सफल बनाने में एएनएम रूबी कुमारी,अंजली कुमारी, ममता कुमारी, सरिता कुमारी एवं सरस्वती कुमारी ने सहयोग किया. फैमिली प्लानिंग काउंसलर संजना कुमारी ने गर्भवती महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थायी एवं अस्थायी उपाय अपनाने की सलाह दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन