एंबुलेंस हड़ताल ने ली युवक की जान, ट्रेन से गिरकर घायल सौरव ने तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

पीएमसीएच रेफर कर दिया लेकिन एंबुलेंस हड़ताल पर रहने की वजह से सौरव को कई घंटे तक अस्पताल में ही तड़पते रहना पड़ा.

विज्ञापन

बड़हिया. शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के इटहरा गांव निवासी सौरव कुमार गुजरात से कमाकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान शुक्रवार कियूल मोकामा रेल खंड के गंगासराय हॉल्ट के समीप पोल संख्या 430/25-27 के बीच अज्ञात ट्रेन से गिरकर वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें उठाकर बड़हिया अस्पताल पहुंचाया. जहां मौजूद चिकत्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया लेकिन एंबुलेंस हड़ताल पर रहने की वजह से सौरव को कई घंटे तक अस्पताल में ही तड़पते रहना पड़ा. इस दौरान न तो सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध हो सकी और न ही मौके पर मौजूद आरपीएफ और जीआरपी के जवान कोई मदद कर पाये. आखिरकार स्थानीय पत्रकारों और ग्रामीणों की पहल पर एक निजी एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी और सौरव को पटना भेजा गया लेकिन इलाज के लिए पटना पहुंचते ही उनकी मौत हो गयी. घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है. लोगों का कहना है कि अगर समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो युवक की जान बचायी जा सकती थी. ——————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन