खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 08 Feb 2026 7:16 PM
खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
सूर्यगढ़ा. नगर परिषद क्षेत्र के चकमसकन मोहल्ला में रविवार की शाम रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार, मोहल्ला निवासी विपिन कुमार के घर में शाम के वक्त खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली. देखते ही देखते लपटें तेज होने लगीं, जिससे घर के सदस्य व आसपास के लोग संभावित बड़े खतरे को भांपते हुए दहशत में आ गये. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए डायल 112 पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा थाना से मिनी दमकल वाहन के साथ अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे. अग्निशमन दस्ते ने तत्परता दिखाते हुए जलते हुए सिलेंडर पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घर में रखा कुछ सामान आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










