धार्मिक न्यास परिषद के पैनल में शामिल हुए अधिवक्ता अशोक कुमार, क्षेत्र में खुशी की लहर
बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के पैनल अधिवक्ता नियुक्त किए गए अशोक कुमार
Ashok Kumar High Court Advocate: जानकारी के अनुसार पीरीबाजार क्षेत्र अंतर्गत अभयपुर के कसवा पंचायत निवासी सुधीर राम के पुत्र अधिवक्ता अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है. इस संबंध में परिषद के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है.
पीरीबाजार (लखीसराय) से रविराज आनंद की रिपोर्ट:
Ashok Kumar High Court Advocate: बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद ने पटना उच्च न्यायालय में अपने विधिक मामलों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अधिवक्ता अशोक कुमार को अपने अधिकृत पैनल में शामिल किया है. इस निर्णय के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
जानकारी के अनुसार पीरीबाजार क्षेत्र अंतर्गत अभयपुर के कसवा पंचायत निवासी सुधीर राम के पुत्र अधिवक्ता अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है. इस संबंध में परिषद के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है.
परिषद की ओर से पटना उच्च न्यायालय में लंबित एवं भविष्य के विधिक मामलों की मजबूत पैरवी तथा वैधानिक हितों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति की गई है. माना जा रहा है कि अनुभवी अधिवक्ताओं को पैनल में शामिल किए जाने से परिषद से जुड़े मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी और कानूनी पक्ष और अधिक सशक्त होगा.
क्षेत्र के लिए गौरव का विषय
अधिवक्ता अशोक कुमार की इस नियुक्ति को क्षेत्र के लोगों ने गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है. अभयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों, पंचायत प्रतिनिधियों और विधिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिवक्ता अशोक कुमार की कानूनी समझ, ईमानदारी और लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है.
लोगों ने इस निर्णय के लिए बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि अधिवक्ता अशोक कुमार अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









