लखीसराय में सुबह की बारिश से मिली राहत, फिर बढ़ सकती है उमस
आसमान में छाए बादल
Lakhisarai Weather Update: उत्तरी बिहार और कोसी-सीमांचल क्षेत्र में सक्रिय मौसम प्रणाली का असर लखीसराय में भी देखने को मिला. सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. इससे तापमान में मामूली गिरावट आई और लोगों ने राहत महसूस की.
लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट:
Lakhisarai Weather Update: जिले में शनिवार की सुबह मौसम का मिजाज बदला नजर आया. आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद धूप निकलने पर उमस बढ़ सकती है, जिससे लोगों को फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
उत्तरी बिहार और कोसी-सीमांचल क्षेत्र में सक्रिय मौसम प्रणाली का असर लखीसराय में भी देखने को मिला. सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. इससे तापमान में मामूली गिरावट आई और लोगों ने राहत महसूस की.
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से कोसी-सीमांचल और उत्तरी बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. लखीसराय में भी इसी सिस्टम का असर देखा गया.
हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जैसे-जैसे यह सिस्टम आगे बढ़ेगा, इसका प्रभाव कमजोर पड़ सकता है. ऐसे में जिले में बादलों की तुलना में धूप का असर अधिक रहने की संभावना है.
10 जून तक प्री-मानसून गतिविधियां
मौसम के जानकारों के अनुसार जिले में 6 से 10 जून के बीच हल्की बारिश और बादल छाए रहने की स्थिति बनी रह सकती है. इस दौरान प्री-मानसून गतिविधियां भी तेज होने के संकेत हैं. अनुमान है कि 10 जून तक प्री-मानसून की दस्तक हो सकती है.
हालांकि फिलहाल जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं है. तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है, लेकिन लू और उमस का असर पूरी तरह खत्म होने के आसार नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









