चतरा के हंटरगंज में ट्रेलर की चपेट में आया युवक, घटनास्थल पर दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन

हंटरगंज में बिहारी गुप्ता के घर बाहर जुटी भीड़ और इनसेट में विलाप करते पिता. फोटो: प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Chatra News: चतरा के हंटरगंज में नागिनदाहा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से 28 वर्षीय रोशन कुमार गुप्ता की मौत हो गई. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. लगातार सड़क हादसों और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चतरा से दीनबंधू और मो कासिफ की रिपोर्ट

Chatra News: चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हंटरगंज-चतरा मुख्य मार्ग पर नागिनदाहा पुल के समीप अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आने से यह हादसा हुआ. मृतक की पहचान हंटरगंज बाजार निवासी बिहारी गुप्ता के 28 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है.

विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आए. पुलिस को घटनास्थल से ट्रेलर का नंबर प्लेट भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संबंधित ट्रेलर छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है.

पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहा था युवक

परिजनों ने बताया कि रोशन कुमार गुप्ता डुमरी जिया पेट्रोल पंप पर अपनी अपाची मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने गया था. पेट्रोल भरवाकर वापस घर लौटने के दौरान डोभी से चतरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने नागिनदाहा पुल के समीप उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना में उसका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया. जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजनों के चीत्कार और करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया. वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं. बताया जाता है कि रोशन अपने परिवार का सबसे छोटा पुत्र था और हंटरगंज बाजार में बर्तन की दुकान चलाकर परिवार का सहयोग करता था.

तेज रफ्तार मालवाहक वाहनों से बढ़ रही चिंता

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से स्थानीय लोग भय और असुरक्षा महसूस कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि नो-एंट्री व्यवस्था समाप्त होने के बाद भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है और इनके चालक काफी तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है.

इसे भी पढ़ें: चांडिल के कपाली गोलीकांड में पुलिस को मिली कामयाबी, बंगाल से अशफाक अहमद गिरफ्तार

प्रशासन के प्रति ग्रामीणों में नाराजगी

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं के बाद प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उन वादों को पूरा नहीं किया गया है. इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी उपाय और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, देखें पूरी लिस्ट और डेट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola