शराब तस्कराें पीछा करने के दौरान उत्पाद विभाग की गाड़ी खाई में गिरी, दो गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर.
Aurangabad News : गिरफ्तार आरोपितों की पहचान झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के टीकरी गांव निवासी अनिकेत कुमार एवं सचिन कुमार सिंह के रूप में हुई है.
औरंगाबाद से अम्बुज पांडेय की रिपोर्ट
Aurangabad News : उत्पाद विभाग की टीम ने एरका चेकपोस्ट के समीप कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब लदी एक बोलेरो वाहन जब्त किया है. कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश पर एएसआई विनोद कुमार चौहान और सुरभि कुमारी के नेतृत्व में शुक्रवार की रात की गई.
झारखंड निवासी है दोनों तस्कर, बोलेरो से शराब बरामद
कार्रवाई के दौरान वाहन सवार दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के टीकरी गांव निवासी अनिकेत कुमार एवं सचिन कुमार सिंह के रूप में हुई है. उत्पाद विभाग ने बोलेरो से देशी और अंग्रेजी शराब की कुल 1575 बोतलें बरामद की हैं.
पुलिस को दख भागने लगे तस्कर
जानकारी के अनुसार सभी गिरफ्तारियां एरका चेकपोस्ट के समीप की गईं. स्थानीय लोगों ने बताया कि शराब तस्कर पुलिस को देखकर वैकल्पिक मार्ग से भागने लगे. पीछा करने के दौरान कुटुंबा थाना क्षेत्र के मित्रसेनपुर गांव के पास उत्पाद विभाग की गाड़ी सड़क किनारे खाई में जा गिरी. हालांकि वाहन पर सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए. बाद में ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद वाहन को खाई से बाहर निकाला गया.
उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
कुटुंबा पुलिस ने भी 135 लीटर शराब के साथ बाइक की जब्त
इधर, कुटुंबा थाना पुलिस ने भी 135 लीटर शराब लदी एक बाइक जब्त की है. थानाध्यक्ष इमरान अली ने बताया कि शराब तस्कर सूही गांव के रास्ते गुजर रहा था. पुलिस वाहन को देखकर वह बाइक छोड़कर फरार हो गया.
इधर…दो बोतल बीयर के साथ तीन धराए
उधर, उत्पाद विभाग ने एक अन्य कार्रवाई में एनएच-139 पर बाइक से जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों में नवीनगर थाना क्षेत्र के पांति गांव निवासी सुनील कुमार सिंह, निरंजन कुमार सिंह और निखिल कुमार सिंह शामिल हैं. पुलिस ने उनकी बाइक की डिक्की से दो कैन बीयर बरामद की है.
थानाध्यक्ष ने लोगों से शराब तस्करी से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके.
Also Read : जिले में इस बार 1.80 लाख टन धान की होगी खरीद, लक्ष्य घटने पर सीएम को सौंपा पत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










