शिविर में 96 गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 09 Feb 2026 6:41 PM
विज्ञापन
शिविर में 96 गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच के बाद वितरित की गयी जरूरी दवाएं
सूर्यगढ़ा. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में प्रसव पूर्व देखभाल (एएनसी) जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में क्षेत्र से पहुंचीं कुल 96 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी. महिला चिकित्सक डॉ सीमा भारती व डॉ राहत जहां ने संयुक्त रूप से महिलाओं का परीक्षण किया. शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआइवी, हेपेटाइटिस-बी व वजन सहित अन्य सभी आवश्यक पैथोलॉजिकल जांचें नि:शुल्क की गयी. जांच के उपरांत सभी महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मल्टीविटामिन व विटामिन-सी की गोलियों के साथ ओआरएस के पैकेट वितरित किए गए. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाइके दिवाकर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं की समय रहते पहचान करना है, ताकि प्रसव के समय मां व शिशु दोनों सुरक्षित रहें. उन्होंने संस्थागत प्रसव (अस्पताल में प्रसव) के महत्व पर भी जोर दिया. मौके पर फैमिली प्लानिंग काउंसलर संजना कुमारी ने महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थायी उपायों की जानकारी दी व बेहतर पोषण के लिए जागरूक किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










