भवंरिया गांव में गोलीबारी के अारोपी सहित चार गिरफ्तार

रामगढ़ चौक : रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के भवंरिया गांव में गोलीबारी कर एक व्यक्ति को घायल कर देने के मामले में दर्ज कांड संख्या 408/16 के अभियुक्त स्व चुलहन यादव के पुत्र तनिक यादव को रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ इसके साथ ही पुलिस ने क्षेत्र […]
रामगढ़ चौक : रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के भवंरिया गांव में गोलीबारी कर एक व्यक्ति को घायल कर देने के मामले में दर्ज कांड संख्या 408/16 के अभियुक्त स्व चुलहन यादव के पुत्र तनिक यादव को रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ इसके साथ ही पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी कर तीन अन्य वारंटी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है़
इस संबंध में रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि तनिक यादव के अलावे न्यायालय का वारंटी स्व लखन यादव का पुत्र नारायण यादव, स्व प्यारे यादव का पुत्र पानो यादव एवं स्व लखन यादव का पुत्र वीरेंद्र यादव को मंगलवार की रात छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि बुधवार को सभी गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया़ थानाध्यक्ष ने बताया कि इस माह विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र के सभी वारंटी को गिरफ्तार किया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










