एक पखवारे के अंदर जिले के विभिन्न स्थानों पर मिले थे चारो

Published at :04 Aug 2016 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
एक पखवारे के अंदर जिले के विभिन्न स्थानों पर मिले थे चारो

लखीसराय : एक पखवारे के अंदर जिले के विभिन्न स्थानों पर मिले चार लापता बच्चों को उनके माता पिता व अभिभावकों के मिलने तक सुरक्षित सरकारी सेवक एजेंसियों में आवासित कर दिया गया है. इनमें मैरवा सीवान के संतोष चौधरी का पुत्र 10 वर्षीय राजेश कुमार को विशिष्ट दत्तक ग्रहण एजेंसी नाथनगर भागलपुर भेजा गया […]

विज्ञापन

लखीसराय : एक पखवारे के अंदर जिले के विभिन्न स्थानों पर मिले चार लापता बच्चों को उनके माता पिता व अभिभावकों के मिलने तक सुरक्षित सरकारी सेवक एजेंसियों में आवासित कर दिया गया है. इनमें मैरवा सीवान के संतोष चौधरी का पुत्र 10 वर्षीय राजेश कुमार को विशिष्ट दत्तक ग्रहण एजेंसी नाथनगर भागलपुर भेजा गया है. इस बच्चे को जीआरपी लखीसराय की ओर से सौंपा गया था. जबकि जीआरपी किऊल थाना की ओर से पश्चिम बंगाल स्थित मेदनीपुर जिला निवासी गणेश के चार वर्षीय पुत्र पुच्चू व पांच वर्षीय इंदु को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया है. इसके अलावे प्रेम कुमार मनकट्ठा को भी सरकारी चाइल्ड लाइन में आवासित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन