डीएम ने सभी विभागों के कर्मियों व अधिकारियों से पूरी विवरणी की तलब

Published at :03 Aug 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने सभी विभागों के कर्मियों व अधिकारियों से पूरी विवरणी की तलब

लखीसराय : जिलाधिकारी सुनील कुमार ने जिला अंतर्गत सभी विभागों / कार्यालयों में पदस्थापित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची, मोबाइल नंबर, ई-मेल आइडी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने अपने कार्यालय पत्रांक 1018 दिनांक 1 अगस्त 2016 में सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, सभी अभियंत्रण गण विभाग एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को कहा है कि […]

विज्ञापन

लखीसराय : जिलाधिकारी सुनील कुमार ने जिला अंतर्गत सभी विभागों / कार्यालयों में पदस्थापित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची, मोबाइल नंबर, ई-मेल आइडी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने अपने कार्यालय पत्रांक 1018 दिनांक 1 अगस्त 2016 में सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, सभी अभियंत्रण गण विभाग एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को कहा है कि महत्वपूर्ण कार्यों के उद्देश्य से जिले में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सूची की आवश्यकता समय समय पर पड़ती रहती है. पदाधिकारियों का नाम,

पदनाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल एड्रेस के अभाव में अक्सर आवश्यक सूचना एवं विभाग द्वारा निर्गत आदेश-अनुदेश परिपत्रों जैसी महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत करने में कठिनाई होती है. आपको निर्देशित किया जाता है कि आपके विभाग/ कार्यालय में पदस्थापित / प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का विवरण सॉफ्ट कॉपी एवं हार्ड कॉपी में उपलब्ध करायें, ताकि समय – समय पर महत्वपूर्ण आदेश-अनुदेश योजनाओं की सूचना से अवगत कराया जा सके एवं आवश्यक सहयोग भी प्राप्त हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन