दुकानदार करेंगे आंदोलन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2014 1:11 AM

विज्ञापन

जेवर की दुकान में चोरी के 48 घंटे बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी लखीसराय: शुक्रवार को पुरानी बाजार धर्मशाला में आभूषण व्यवसायी संघ की आपातकालीन बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन स्वर्णाभूषण व्यवसायी को सुरक्षा मुहैया नहीं करा पा रही है. […]

विज्ञापन

जेवर की दुकान में चोरी के 48 घंटे बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

लखीसराय: शुक्रवार को पुरानी बाजार धर्मशाला में आभूषण व्यवसायी संघ की आपातकालीन बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन स्वर्णाभूषण व्यवसायी को सुरक्षा मुहैया नहीं करा पा रही है. इससे स्वर्णाभूषण व्यापारी अपना व्यापार दहशत के साये में करने को विवश हैं. बुधवार की रात मां भगवती ज्वेलर्स नामक प्रतिष्ठान में चोरों के द्वारा लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की चांदी व सोना चोरी करने के 48 घंटा बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है. प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई के अभाव में अपराधियों व चोर उचक्कों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि चोर उचक्कों के द्वारा एक ही रात मुख्य मार्ग स्थित दो दुकानों में चोरी किये जाने से इस शहर के व्यवसायी एवं आम जनता में प्रशासन के विरुद्ध असंतोष है. संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन के द्वारा तत्काल इस तरह की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया. शहर की गश्ती बढ़ाने के साथ ही स्वर्णाभूषण व्यापारी को सुरक्षा प्रदान नहीं की गयी, तो बाजार पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को स्वर्ण व्यवसायियों ने अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान को सांकेतिक बंदी के रूप में बंद रखा है. अगर पुलिस प्रशासन इस तरह की घटना पर रोक नहीं लगा पाती है, तो संघ व्यापक तौर पर आंदोलन चलाते हुए अपने प्रतिष्ठान को अनिश्चित काल के लिए बंद रखेगा. बैठक में संघ के सदस्यों ने पुलिस से मिल कर चोरी की घटना में शामिल चोर की गिरफ्तारी शीघ्र करने की मांग को लेकर टाउन थानाध्यक्ष से स्वयं मिलने की बात कही. बैठक में स्वर्णाभूषण प्रतिष्ठान के मालिक अरुण कुमार, शरद कुमार वर्मा, रामाधीन प्रसाद वर्मा, प्रवीण सोनी, श्रवण कुमार, मनोज सिंह, रविशंकर वर्मा, अनूप कुमार वर्मा, पिंटू वर्मा, सुबोध कुमार, संतोष कुमार वर्मा, चंद्रदेव वर्मा, संजय वर्मा, प्रभात कुमार, संतोष कुमार वर्मा, रामजनम वर्मा, रवींद्र प्रसाद वर्मा, विजय कुमार वर्मा, रोशन वर्मा सहित अन्य प्रतिष्ठानों के मालिक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन