दुखद : उद्घाटन के पूर्व ही पंचायत भवन में पड़ी दरारें

Published at :20 Jul 2016 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
दुखद : उद्घाटन के पूर्व ही पंचायत भवन में पड़ी दरारें

हाल बालगुदर पंचायत भवन का लखीसराय : सदर प्रखंड के बालगुदर गांव में नवनिर्मित पंचायत भवन उद्घाटन से पूर्व ही भवन की दीवारों में दरारें पड़ गयी है. वहीं बारिश के दिनों में भवन के नजदीक पानी आ जाने से भवन के नीचे का मिट्टी बहने लगा है जिस कारण भवन के निचले भाग खाली […]

विज्ञापन

हाल बालगुदर पंचायत भवन का

लखीसराय : सदर प्रखंड के बालगुदर गांव में नवनिर्मित पंचायत भवन उद्घाटन से पूर्व ही भवन की दीवारों में दरारें पड़ गयी है. वहीं बारिश के दिनों में भवन के नजदीक पानी आ जाने से भवन के नीचे का मिट्टी बहने लगा है जिस कारण भवन के निचले भाग खाली हो गया है, जो भार पड़ने पर कभी भी गिर सकता है. फिर भी पंचायती विभाग इसके प्रति उदासीन बना हुआ है.
बताते चलें कि बिहार पंचायती राज व्यवस्था के तहत जिला पंचायती राज व्यवस्था ने बालगुदर पंचायत के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के बैठने व आम सभा के उद्वेश्य से बालगुदर गांव से हट कर अशोक धाम रोड के साथ लाखों रुपये की लागत से पंचायत भवन का निर्माण किया गया. भवन निर्माण होते ही पहले कुछ दबंगों व अब इस भवन में पुलिस जवान कैंप डाले हुए हैं. इस वर्ष त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह नवनिर्मित पंचायत भवन में ही किया गया था, लेकिन अभी तक भवन का उद्घाटन नहीं हो पाया है.
उद्घाटन से पूर्व ही जुलाई माह में हो रहे लगातार बारिश के कारण भवन पिछले भाग के समीप पानी आ जाने से भवन के निचले भाग का मिट्टी बहने लगा है. भवन का एक पार्ट कभी भी गिर कर भवन का सूरत बिगाड़ सकता है.
कहते हैं पदाधिकारी
जिला पंचायती राज पदाधिकारी मंजु प्रसाद ने बताया कि भवन का निरीक्षण किया जायेगा. स्थिति को देखते हुए उसका बचाव किया जायेगा. जिससे भवन को क्षति नहीं पहुंच सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन