केस उठाने की धमकी देने आये युवक की हुई िपटाई

Published at :16 Jul 2016 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
केस उठाने की धमकी देने आये युवक की हुई िपटाई

लोगों ने किया टाउन पुलिस के हवाले लखीसराय : शुक्रवार को टाउन थाना क्षेत्र के ब्लॉक के पास एक साल पूर्व के मामले में केस उठाने की धमकी देने पहुंचे युवक की लोगों ने पिटाई की. इंगलिश मुहल्ला निवासी प्रिंस कुमार विगत एक साल पूर्व ब्लॉक पास के निवासी सनोज कुमार को किऊल नदी में […]

विज्ञापन

लोगों ने किया टाउन पुलिस के हवाले

लखीसराय : शुक्रवार को टाउन थाना क्षेत्र के ब्लॉक के पास एक साल पूर्व के मामले में केस उठाने की धमकी देने पहुंचे युवक की लोगों ने पिटाई की.
इंगलिश मुहल्ला निवासी प्रिंस कुमार विगत एक साल पूर्व ब्लॉक पास के निवासी सनोज कुमार को किऊल नदी में आपसी विवाद में चाकू मारकर घायल कर दिया था़ इसके संबंध में कोर्ट में केस चल रहा है़ शुक्रवार की सुबह जब प्रिंस उक्त केस उठाने को लेकर सनोज पर जब दबाव व धमकी देने पहुंचा तो सनोज सहित वहां उपस्थित लोगों ने उसे धर दबोचा और जमकर पिटाई की.
पिटाई के बाद लोगों ने प्रिंस को टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया़ इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष एसके वारसी ने बताया कि लोगों ने प्रिंस को उनके हवाले किया है लेकिन कोई उसके खिलाफ कोई आवेदन नहीं दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन