यात्रियों का हंगामा एक ही काउंटर से बेचा जा रहा था टिकट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

रेलयात्रियों के हंगामा करने के बाद स्टेशन प्रशासन ने तीन काउंटर खुलवा कर टिकट काटे. लखीसराय : जिले का अतिमहत्वपूर्ण स्टेशन तथा रेलवे को अधिक आय देने वाला लखीसराय जंकशन पर यात्रियों को सुविधा प्रदान करने में रेलवे सदा उपेक्षा का भाव रख रहा है़ यहां रेलवे के तीन-तीन टिकट काउंटर हैं लेकिन कर्मचारी के […]
विज्ञापन
रेलयात्रियों के हंगामा करने के बाद स्टेशन प्रशासन ने तीन काउंटर खुलवा कर टिकट काटे.
लखीसराय : जिले का अतिमहत्वपूर्ण स्टेशन तथा रेलवे को अधिक आय देने वाला लखीसराय जंकशन पर यात्रियों को सुविधा प्रदान करने में रेलवे सदा उपेक्षा का भाव रख रहा है़ यहां रेलवे के तीन-तीन टिकट काउंटर हैं लेकिन कर्मचारी के अभाव में प्रतिदिन प्रात:कालीन एक ही काउंटर से टिकट काटे जाते है़ं. टिकट को ले हंगामा होने के बाद ही दूसरा या फिर तीसरा काउंटर खोला जाता है़ गुरुवार को भी सुबह सात बजे से यात्रियों की लंबी कतारें होने के बावजूद एक ही काउंटर से टिकट काटा जा रहा था़
लगभग आठ बजे पटना व भागलपुर की ओर जानेवाली इंटरसिटी के समय नजदीक आने पर यात्रियों ने जब हंगामा करना शुरू किया तब जाकर स्टेशन प्रशासन दूसरा काउंटर खोलने की व्यवस्था की गयी. उसपर भी कुछ देर तक बुकिंग क्लर्क के नहीं बैठने पर यात्री पुन: आक्रोशित हो उठे़ इस दौरान यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि हो चुकी थी़
यात्रियों के हंगामा को देखते हुए बुकिंग में बैठे लोगों ने झटपट तीसरे काउंटर पर एक अन्य कर्मचारी को बैठा कर टिकट देना शुरू करवाया तब जाकर यात्री शांत हुए़ यहां बताते चलें कि लखीसराय जंकशन जिले का केंद्रीय स्टेशन होने की वजह से यहां से प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










