देर शाम तक नहीं मिली थी किशोर की लाश

Published at :11 Jul 2016 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
देर शाम तक नहीं मिली थी किशोर की लाश

लखीसराय : रविवार को सदर प्रखंड के मोरमा गांव के सोमे नदी में स्नान के क्रम में नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मोरमा गांव निवासी अरविंद चौरसिया के (17 वर्षीय) पुत्र चंदन चौरसिया अपने मवेशी को लेकर गांव के बहियार में चराने गया था, दोपहर बाद वह […]

विज्ञापन

लखीसराय : रविवार को सदर प्रखंड के मोरमा गांव के सोमे नदी में स्नान के क्रम में नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मोरमा गांव निवासी अरविंद चौरसिया के (17 वर्षीय) पुत्र चंदन चौरसिया अपने मवेशी को लेकर गांव के बहियार में चराने गया था, दोपहर बाद वह सोमे नदी में नहाने के लिए प्रवेश किया,

जिस दौरान वह नदी के गर्भ में समा गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग व ग्रामीण उसके शव को खोजबीन में लगे हुए थे. समाचार लिखे जाने तक शव नहीं मिल पाया था. घटना की जानकारी देते हुए मुखिया प्रतिनिधि अजय यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी अरुण कुमार घटनास्थल पहुंच चुके हैं. उन्होंने बताया कि शव की खोज की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन