Lakhisarai News : सुल्तानगंज में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या को लेकर नगर परिषद कार्यालय में शोकसभा

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Lakhisarai News : सुल्तानगंज में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या को लेकर नगर परिषद कार्यालय में शोकसभा

सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मंगलवार को उनके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट Lakhisarai News : सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मंगलवार को उनके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गयी. निर्मम हत्या से पूरे राज्य में शोक और आक्रोश का माहौल है. इस दुखद घटना के विरोध और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बुधवार को सूर्यगढ़ा नगर परिषद कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में उप मुख्य पार्षद बालेश्वर सिह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सजन कुमार सिंह, नगर प्रबंधक लालसा प्रिया, प्रधान सहायक प्रिंस कुमार, पवन कुमार सिंह, रामशंकर सिंह के अलावा कई नपकर्मी शामिल थे. उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद बालेश्वर सिंह ने कहा कि इस तरह की हत्या बेहद निंदनीय और दुखद है. उन्होंने बिहार पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी को मंगलवार देर रात ही मुठभेड़ में मार गिराया गया. उन्होंने सरकार से मांग की कि इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें कठोर से कठोर सजा दी जाये.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन