अवैध शराब गोदाम को एसपी ने किया सील

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2014 7:21 AM

विज्ञापन

लखीसराय. बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने टाउन थाना क्षेत्र के महिसोना गांव में छापेमारी कर एक अवैध शराब गोदाम को सील किया. इसक ी जानकारी देते हुए एसपी श्री मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर स्थित महिसोना गांव के मोड़ पर […]

विज्ञापन

लखीसराय. बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने टाउन थाना क्षेत्र के महिसोना गांव में छापेमारी कर एक अवैध शराब गोदाम को सील किया. इसक ी जानकारी देते हुए एसपी श्री मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर स्थित महिसोना गांव के मोड़ पर एक रूप का गोदाम पर छापेमारी की गयी. जहां 16 बोरा एक्सपायरी डेट के देशी शराब का स्टॉक रखा था. उन्होंने बताया कि गोदाम में रखा शराब का बोरा टुनटुन सिंह नामक शराब विक्रेता का बताया जाता है. इसके अलावा टुनटुन सिंह द्वारा संचालित जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर खैरी गांव से कुछ सौ मीटर दूर शराब दुकान पर छापेमारी की गयी, जहां शराब की खरीद बिक्री का कोई लेखा दुकान दार के द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया. एसपी ने कहा कि उक्त दुकान की बंदोबस्ती संजय कुमार के नाम से है. जबकि संचालन टुनटुन सिंह द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक से विमर्श कर एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. छापेमारी के दौरान उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा, कवैया थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सहित पुलिस बल उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन