अवैध शराब को ले छापेमारी

Published at :08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध शराब को ले छापेमारी

अवैध शराब को ले छापेमारी लखीसराय. अवैध शराब बेचने व पिलाने की गुप्त सूचना पर एसडीपीओ पंकज कुमार, डीएसपी कृष्ण कुमार के संयुक्त नेतृत्व में स्टेशन के पास रेलवे परिसर स्थित पंजाबी मुहल्ला के आसपास दुकानों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. इसके साथ ही दुकानदार, होटल आदि पर छापेमारी की गयी. इस संबंध में […]

विज्ञापन

अवैध शराब को ले छापेमारी लखीसराय. अवैध शराब बेचने व पिलाने की गुप्त सूचना पर एसडीपीओ पंकज कुमार, डीएसपी कृष्ण कुमार के संयुक्त नेतृत्व में स्टेशन के पास रेलवे परिसर स्थित पंजाबी मुहल्ला के आसपास दुकानों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. इसके साथ ही दुकानदार, होटल आदि पर छापेमारी की गयी. इस संबंध में एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि पांच अप्रैल से शराबबंदी के राज्य में निर्देश के बाद से जिले में पूर्णत: शराब बंदी की गयी है. गुप्त सूचना मिली थी कि स्टेशन के आस पास गुमटी में शराब बेची जा रही है. जिसको लेकर कवैया पुलिस के साथ छापेमारी कर गहन तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में कोई सफलता नहीं मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन