लखीसराय में दो मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण

Published at :30 Apr 2026 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय में दो मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण

लखीसराय में दो मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण

विज्ञापन

प्रगणकों व सुपरवाइजरों ने किया वार्डों का दौरा, 31 मई तक पूरा होगा मकान गणना का लक्ष्य

लखीसराय. जिले में आगामी दो मई से जनगणना कार्य का श्रीगणेश होने जा रहा है. इस अभियान के तहत सबसे पहले प्रगणकों द्वारा मकानों की गणना की जाएगी. इस महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी के सिलसिले में गुरुवार को प्रगणकों ने अपने-अपने आवंटित वार्डों का भ्रमण कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया. उनके साथ संबंधित सुपरवाइजर भी क्षेत्र भ्रमण में शामिल रहे. जनगणना प्रक्रिया के पहले चरण में प्रगणक केवल मकानों का सूचीकरण करेंगे. मकानों की गणना पूर्ण होने के बाद ही वास्तविक जनगणना (व्यक्तियों की गणना) का कार्य शुरू किया जाएगा. सूचीकरण के दौरान हर मकान को एक विशिष्ट नंबर दिया जाएगा, जिससे भविष्य में पहचान सुनिश्चित हो सके. यह अभियान 31 मई तक निरंतर चलेगा. इस जनगणना कार्य में लगाए गए प्रगणकों (शिक्षकों) व सुपरवाइजरों को अपनी शैक्षणिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना होगा. उन्हें स्कूल की ड्यूटी पूरी करने के साथ-साथ इस गणना कार्य को समय पर संपन्न करना है.

अभियान का ढांचा : छह प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर

जनगणना के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन ने स्पष्ट ढांचा तैयार किया है. एक प्रगणक को औसतन 800 की जनसंख्या व 150 घरों की गणना का जिम्मा सौंपा गया है. प्रत्येक छह प्रगणकों के कार्यों की निगरानी के लिए एक सुपरवाइजर तैनात किया गया है. किसी भी तकनीकी समस्या या बाधा आने पर सुपरवाइजर प्रगणकों का मार्गदर्शन करेंगे. गुरुवार को वार्ड नंबर 12 में सुपरवाइजर ब्रह्मचारी संतोष कुमार के नेतृत्व में छह प्रगणकों की टीम ने क्षेत्र का दौरा किया. इसी प्रकार शहर के सभी 33 वार्डों में सुपरवाइजरों व प्रगणकों की सक्रियता देखी गयी, ताकि 2 मई से कार्य को बिना किसी त्रुटि के प्रारंभ किया जा सके.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन