चेंबर ऑफ कॉमर्स ने 100 एकड़ जमीन बियाडा को मुहैया कराने की रखी मांग

Updated:
विज्ञापन
चेंबर ऑफ कॉमर्स ने 100 एकड़ जमीन बियाडा को मुहैया कराने की रखी मांग

चेंबर ऑफ कॉमर्स ने 100 एकड़ जमीन बियाडा को मुहैया कराने की रखी मांग

विज्ञापन

लखीसराय. जिला अतिथि गृह में गुरुवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार व बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला का आगमन हुआ. उनके आगमन की सूचना पर लखीसराय चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विकास कुमार, महासचिव नीरज कुमार, सचिव प्रेम किशन साहू, कोषाध्यक्ष विवेक नंदन साहू का एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की. इन लोगों द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, शाल व माला पहना कर किया. अध्यक्ष विकास कुमार द्वारा एक मांग पत्र द्वारा लखीसराय औधोगिक क्षेत्र के विस्तारीकरण को लेकर मांग रखा गया. लखीसराय जिले में दिनों-दिन बढ़ते उद्यमी व व्यवसाय के कारण वर्तमान में बियाडा में उपलब्ध जमीन अपर्याप्त है. इसलिए कम से कम 100 एकड़ जमीन बियाडा को मुहैया करवाये जाने की मांग रखी गयी. इससे यहां के नव उद्यमियों को लाभ मिल सके. वहीं दूसरी मांग के रूप में लखीसराय कृषि बाजार समिति में पूर्व की भांति थोक व खुदरा व्यवसायियों के लिए दुकान आवंटित करवाया जाय. सब्जी मंडी, गल्ला मंडी को यहां व्यवस्थित करवाया जाय. इससे थोक व्यवसायियों के साथ-साथ सरकार को भी राजस्व का लाभ पहुंचेगा.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन