कैंसर स्क्रीनिंग सह जागरूकता शिविर में 70 लोगों का किया गया परीक्षण

Updated:
विज्ञापन

कैंसर संभावित मरीजों को उचित दिशा-निर्देश दिये.

विज्ञापन

संदिग्ध पाये गये मरीजों के बीच की गयी निशुल्क दवा का वितरण

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के बैनर तले आयोजित हुआ कार्यक्रम

लखीसराय.चितरंजन रोड स्थित आज लायंस क्लब के सभागार में जिला अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के बैनर तले कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया .जिसमें सदर अस्पताल के कैंसर विभाग के डॉ आशीष कुमार एवं डॉ अश्विनी ने उपस्थित 70 से अधिक रोगियों का परीक्षण कर परामर्श दिया और कैंसर संभावित मरीजों को उचित दिशा-निर्देश दिये. सादर अस्पताल की सहभागिता से आवश्यकता के अनुरूप सभी को निशुल्क में दवा वितरित की गयी. इससे पूर्व सम्मेलन के अध्यक्ष शकुंतला बंका ने डॉ आशीष कुमार को तथा सचिव सारिका बंका ने डॉ अश्विनी को चादर भेंटकर सम्मानित किया. साथ ही साथ कोषाध्यक्ष वीणा ड्रोलिया, रेणु छापड़िया, वीणा राजगढ़िया, मीरा ड्रोलिया, डौली दारुका, लता सिंघानिया, रेणु सिंघानिया, सुनीता ड्रोलिया, ऊषा ड्रोलिया, सुशीला कनोडिया, संगीता कनोडिया, रीता संथालिया, चांदनी ड्रोलिया, रेखा शर्मा, राजकुमारी डालमिया, प्रमुख समाजसेवी संजय बंका, मंजू स्नेही, सचिव प्रिंसी स्नेही तथा लायंस क्लब ऑफ के अध्यक्ष प्रो मनोरंजन कुमार एवं कोषाध्यक्ष विजय बंका ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर सफल बनाया.

——————————————————————————————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन