पंचायत समिति सदस्यों की बैठक

पंचायत समिति सदस्यों की बैठक खैरा. प्रखंड सभागार में मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधियों की एक बैठक प्रखंड प्रमुख मंजू देवी की अध्यक्षता में की गयी. इस मौके पर स्थानिय विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी उपस्थित थे. बैठक में सर्व प्रथम पिछले बैठक की समीक्षा की गयी. अपने संबोधन में विधायक श्री चौधरी ने कहा […]
पंचायत समिति सदस्यों की बैठक खैरा. प्रखंड सभागार में मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधियों की एक बैठक प्रखंड प्रमुख मंजू देवी की अध्यक्षता में की गयी. इस मौके पर स्थानिय विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी उपस्थित थे. बैठक में सर्व प्रथम पिछले बैठक की समीक्षा की गयी. अपने संबोधन में विधायक श्री चौधरी ने कहा की सभी जन प्रतिनिधी अपने अपने पंचायत का विकास सजग होकर करे.क्षेत्र के विकास में मैं हर संभव सहयोग करुगा. विधायक श्री चौधरी ने सभी अधिकारियों से भी क्षेत्र के विकास में सहयोगात्मक भावना के साथ कार्य करने की बात कहा. उन्होेंने मौके पर उपस्थित बाल विकास प्रदाधिकारी,जनवितरण प्रणाली के डीलर व अधिकारी,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के सख्त निर्देश देते हुए कहा की सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं में पादर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.मौेके पर आगंबाडी प्रदाधिकारी को विशेष नर्देश देते हुए कहा कि केंद्र के सुचारु रुप से संचालन को लेकर नियमित रुप से जांच पडताल करते रहे. जिससे लोगों को सही लाभ मिल सके. बैठक में पीएचईडी पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण भी पूछा है. मौके पर अंचलाधिकारी श्रीनिवास, सीडीपीओ ज्योति, उप प्रमुख कृष्ण कुमार, मुखिया रंजीता देवी, रजनी देवी,बमबम कुमार, दीपक हेम्ब्रम, मदन सिंह, मनोज गुप्ता सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










