पिता पुत्री का रिश्ता हुआ शर्मशार, नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

पिता पुत्री का रिश्ता हुआ शर्मशार, नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, मामला दर्ज

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना

सूर्यगढ़ा

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आयी है. यहां एक नाबालिग छात्रा ने अपने ही पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिता ने ही उसके साथ डरा-धमका कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़िता काफी डरी-सहमी थी, लेकिन अंततः उसने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों और पुलिस को इस आपबीती के बारे में बताया. सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने आरोपी पिता के विरूद्ध संबंधित धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. वहीं इस घटना की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि जिस पिता पर बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसने ही इस तरह का घृणित कार्य कर समाज और पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते पर कलंक लगा दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन