आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना है दुर्भाग्यपूर्ण: अमरेश

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 09 May 2026 6:02 PM

विज्ञापन

छात्रों पर लाठीचार्ज करना है दुर्भाग्यपूर्ण

विज्ञापन

-लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से दोषियों पर कार्रवाई करने के साथ की छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग लखीसराय. जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय चितरंजन आश्रम में एक प्रेस वार्ता किया. उन्होंने कहा कि बिहार में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों एवं अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है. उन्होंने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के समक्ष रख रहे थे, लेकिन सरकार ने उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसाने का काम किया, जो सरकार के क्रूर और तानाशाही रवैये को दर्शाता है. लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है, और छात्रों की आवाज को इस तरह दबाना पूरी तरह अनुचित है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी. हम सभी कांग्रेसजन छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उनके न्यायपूर्ण आंदोलन में हर कदम पर उनका साथ देंगे. प्रेस वार्ता की समाप्ति के उपरांत मौके पर उपस्थित कांग्रेसी नेताओं ने बिहार सरकार द्वारा छात्रों पर किये गये लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से दोषियों पर कार्रवाई तथा छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन