62 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है

विज्ञापन

पीरी बाजार थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने मौके से एक पल्सर बाइक भी जब्त की है. मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए पीरी बाजार थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप बाइक के जरिये ले जायी जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बरियारपुर के समीप घेराबंदी की. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस बल को सामने देख तस्कर घबरा गया और पकड़े जाने के डर से अपनी पल्सर बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा. जब बाइक पर लदे सामान की जांच की गयी तो पुलिस ने शराब और बाइक (पल्सर) को जब्त कर थाने ले आयी है. फरार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और तस्कर की पहचान की जा रही है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन