कोटपा के तहत राज्य में लखीसराय को मिला दूसरा स्थान

Published at :22 Dec 2015 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
कोटपा के तहत राज्य में लखीसराय को मिला दूसरा स्थान

कोटपा के तहत राज्य में लखीसराय को मिला दूसरा स्थानप्रतिनिधि, लखीसरायमंगलवार को जिलाधिकारी कक्ष में प्रभारी डीएम किशोरी चौधरी की अध्यक्षता में जिला कोटपा सदस्यों की बैठक हुई. इसमें कोटपा के निदेशक दीपक कुमार मिश्रा ने लखीसराय को धूम्रपान मुक्त जिला के अंतर्गत बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त होने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

कोटपा के तहत राज्य में लखीसराय को मिला दूसरा स्थानप्रतिनिधि, लखीसरायमंगलवार को जिलाधिकारी कक्ष में प्रभारी डीएम किशोरी चौधरी की अध्यक्षता में जिला कोटपा सदस्यों की बैठक हुई. इसमें कोटपा के निदेशक दीपक कुमार मिश्रा ने लखीसराय को धूम्रपान मुक्त जिला के अंतर्गत बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त होने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इसको लेकर जिला को प्रमाण पत्र भी दिया गया है. इसी तरह कोटपा के तहत छापेमारी की जाय तो जल्द ही यह जिला धूम्रपान मुक्त जिला बन जायेगा. वहीं प्रभारी जिलाधिकारी ने प्रदेश में लखीसराय को धूम्रपान मुक्त जिला के तहत दूसरा स्थान मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए जिले में कोटपा के तहत सघन छापेमारी जारी रखने का निर्देश दिये ताकि जिला धूम्रपान मुक्त हो सके. इस मौके पर डीडीसी रमेश कुमार, सिविल सर्जन, एसडीओ अंजनी कुमार, एसडीपीओ पंकज कुमार, रेड क्रास सोसायटी के सचिव अमरेंद्र कुमार, डीइओ त्रिलोकी सिंह, नोडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार लाल सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन