जिला स्कूल में व्यावसायिक शक्षिा को लगा ग्रहण

जिला स्कूल में व्यावसायिक शिक्षा को लगा ग्रहण व्यावसायिक शिक्षा का प्रयोगशाला बना आदेशपाल का आवास फोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : प्रयोगशाला भवन बना आवास प्रतिनिधि, मुंगेर एक ओर जहां सरकार ने व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिले में विद्यालयों की स्थापना कर रखी है. वहीं दूसरी ओर विभाग द्वारा विद्यालयों में […]
जिला स्कूल में व्यावसायिक शिक्षा को लगा ग्रहण व्यावसायिक शिक्षा का प्रयोगशाला बना आदेशपाल का आवास फोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : प्रयोगशाला भवन बना आवास प्रतिनिधि, मुंगेर एक ओर जहां सरकार ने व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिले में विद्यालयों की स्थापना कर रखी है. वहीं दूसरी ओर विभाग द्वारा विद्यालयों में प्रायोगिक उपकरण उपलब्ध ही नहीं कराया जा रहा है. जिसके कारण जिले में व्यावसायिक शिक्षा पर पूरी तरह ग्रहण लग चुका है. ऐसे ही विद्यालयों में से एक जिला स्कूल भी है. जहां ट्रेड के अनुसार शिक्षक व अनुदेशक तो हैं, किंतु प्रयोगशाला में उपकरण ही उपलब्ध नहीं कराये गये हैं. जिसके कारण अब यहां छात्रों ने नामांकन करवाना ही बंद कर दिया है.दो ट्रेडों की मिली है मान्यताजिला स्कूल में कुल दो ट्रेड की मान्यता दी गयी है. जिसके तहत ऑटो मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई की व्यवस्था दी गयी है. इसके लिए यहां एक अनुदेशक व दो लैब टेक्नीशियन को पदस्थापित किया गया है. पिछले सत्र में यहां मात्र 5 छात्र पढ़ रहे थे. किंतु वर्तमान सत्र में एक भी छात्रों ने यहां नामांकन नहीं करवाया है.प्रयोगशाला बना आदेशपाल का आवासव्यावसायिक शिक्षा का प्रयोगशाला पिछले 14 साल से आदेशपाल के आवास में तब्दील हो चुका है. देखने से पता ही नहीं चलता है कि यह प्रयोगशाला है. यहां छात्रों के प्रायोगिक कार्य के लिए विभाग द्वारा एक भी उपकरण उपलब्ध नहीं कराया गया है. जबकि व्यावसायिक शिक्षा पूरी तरह प्रायोगिक पढ़ाई पर आधारित है. हाल यह है कि अब छात्रों ने व्यावसायिक शिक्षा में नामांकन करवाना भी बंद करवा दिया है.कहते हैं प्राचार्यप्राचार्य नारायण प्रसाद यादव ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा के लिए अनुदेशक व लैब टेक्नीशियन तो पर्याप्त हैं. किंतु उपकरणों के अभाव में प्रायोगिक पढ़ाई नहीं हो पाती है. जिसके कारण वर्तमान सत्र में एक भी छात्र ने व्यावसायिक शिक्षा के लिए अपना नामांकन नहीं करवाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










