पात्र परिवार को ही मिलेगा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ

पात्र परिवार को ही मिलेगा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभमेदनीचौकी. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वितरित किये गये राशन कार्ड की समीक्षा का जा रही है. पात्र परिवार को ही अधिनियम का लाभ मिलेगा. इसके लिये ग्रामीण क्षेत्र के लिये 11 मानक बनाये गये हैं. जिन लाभुकों के पास मोटर चलित तीन पहिया या […]
पात्र परिवार को ही मिलेगा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभमेदनीचौकी. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वितरित किये गये राशन कार्ड की समीक्षा का जा रही है. पात्र परिवार को ही अधिनियम का लाभ मिलेगा. इसके लिये ग्रामीण क्षेत्र के लिये 11 मानक बनाये गये हैं. जिन लाभुकों के पास मोटर चलित तीन पहिया या चार पहिया वाहन होंगे, उन्हें पात्र परिवार की श्रेणी में नहीं रखने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावे मशीन चलित तीन/चार पहिया वाले कृषि उपकरण या सरकारी सेवक परिवार या सरकार में पंजीकृत गैर कृषि उद्योग वाले परिवार या दस हजार रुपया प्रतिमाह से अधिक कमाने वाले परिवार या आय कर अदा करनेवाले परिवार या व्यावसायिक कर अदा करनेवाले परिवार या सभी कमरों में पक्की दीवार व छत वाले तीन से अधिक कमरा या कम से कम एक सिंचाई उपकरण के साथ 7.5 एकड़ भूमि का स्वामी हैं, तो उन्हें पात्र परिवार की श्रेणी में नहीं रखा जायेगा. जनवरी माह से अपात्र परिवार को योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










