कलश शोभायात्रा निकाली गयी

Published at :15 Dec 2015 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
कलश शोभायात्रा निकाली गयी

कलश शोभायात्रा निकाली गयी फोटो संख्या:02-कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु.सूर्यगढ़ा. सूर्यगढ़ा प्रखंड मुख्यालय के समीपवर्ती जकड़पुरा पंचायत अंतर्गत मानुचक नयाटोला के श्री श्री 108 संकट मोचन धाम से मंगलवार को 72 घंटे का अखंड रामधुनी को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा मानुचक संकट माोचन धाम से निकलकर सूर्यगढ़ा बाजार होते रामायणकालीन महत्व वाले […]

विज्ञापन

कलश शोभायात्रा निकाली गयी फोटो संख्या:02-कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु.सूर्यगढ़ा. सूर्यगढ़ा प्रखंड मुख्यालय के समीपवर्ती जकड़पुरा पंचायत अंतर्गत मानुचक नयाटोला के श्री श्री 108 संकट मोचन धाम से मंगलवार को 72 घंटे का अखंड रामधुनी को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा मानुचक संकट माोचन धाम से निकलकर सूर्यगढ़ा बाजार होते रामायणकालीन महत्व वाले गौरीशंकर धाम गयी. कुल 81 महिलाएं व युवतियां माथे पर कलश लेकर चल रही थीं. मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम व रामभक्त हनुमान के जयकारे के साथ श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आये. गौरीशंकर धाम में जल भरने के बाद शोभायात्रा पुन: इसी रास्ते आयोजन स्थल लौट गयी. शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीतों से चहुंओर भक्ति की मंदाकिनी बहती रही. मौके पर जकड़पुरा पंचायत के सरपंच रामशंकर पासवान, विजय पासवान, हरी नारायण पासवान, रामाशीष पासवान, चंद्रमा पासवान, संजीव शर्मा, रामबदन पासवान, मनोहर पासवान, सुरेन्द्र पासवान सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन